लोन प्रोसेस करवाने के नाम पर ठगी
नेहरू नगर के व्यवसायी से ठगे डेढ़ लाख रुपए
सिटीरिपोर्टर|भिलाई
लोनकी प्रोसेसिंग करवाने के नाम पर ठगी का शहर में एक नया गोरखधंधा शुरू हो गया है। कुछ एजेंसियां इसी काम में लगी हैं। लोन प्रोसेस करवाने के नाम पर वे अपने शिकार से हजारों इससे भी ज्यादा ठग लेते हैं। बाद में तो लोन पास करवाते पैसे वापस करते। ऐसे ही एक मामले की शिकायत एसपी से की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हाल ही में नेहरू नगर निवासी व्यवसायी रमेश चंद्र शर्मा को जीबी नामक निजी कंसल्टेंसी एजेंसी ने दस लाख की लोन प्रोसेसिंग के लिए डेढ़ लाख की ठगी कर ली। लोन एक निजी फाइनेंस कंपनी से करवाना था। लेकिन एजेंसी ने तो लोन पास करवाया और ही पैसे ही वापस किए। सुपेला थाने में इस मामले की शिकायत की गई है। मामले की जांच की जा रही है। शर्मा ने बताया कि इस एजेंसी ने शहर में कम से कम से दस लोगों को इसी तरह ठगा है। रायपुर के कुछ लोगों को भी ऐसा झांसा दिया है। इसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई है।
{लोन पास करवाने का झांसा देती हैं। इसे लोन प्रोसेसिंग का नाम देती हैं। आम तौर पर किसी निजी फाइनेंस कंपनी या निजी बैंक से लोन दिलवाने के लिए प्रक्रिया आगे बढ़वाती हैं। {इस बीच वे लोन प्रोसेसिंग के एवज में कमीशन के रूप में कुछ राशि मसलन दस लाख की लोन प्रोसेसिंग में एक से डेढ़ लाख रुपए ले लेती हैं। {बाद में लोन प्रोसेसिंग को बीच में छोड़ देती हैं जिससे लोन पास नहीं होता। {न तो लोन पास करवाती और पैसे वापस करतीं।
आप झांसे से बचें