- Hindi News
- आसमान में बादल, दिन का पारा तीन डिग्री गिरा, रात का दो डिग्री चढ़ा
आसमान में बादल, दिन का पारा तीन डिग्री गिरा, रात का दो डिग्री चढ़ा
गुरुवारको मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिला। ठंड के इस सीजन में पहली बार दिन के तापमान में तीन डिग्री गिरावट और रात के तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13.2 रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 11.2 डिग्री था।
मौसम में हुए उतार-चढ़ाव के कारण गुरुवार को दिनभर काले बादल छाए रहे। इससे धूप भी नहीं निकली और पारा अचानक गिरा। धूप नहीं निकलने की वजह से दिन में ही ठंड का एहसास होने लगा। शाम तक मौसम नहीं खुला। इसलिए न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट देखने को नहीं मिली।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एमएल साहू ने बताया कि अचानक बदले मौसम के पीछे तीन कारण प्रमुख है। पहला हवाओं की उत्तर से पूर्वी हो गई है। जो बंगाल की खाड़ी से होते हुए रही है। खाड़ी में इन दिनों नमी है। इसलिए हवाओं में नमी है। इसलिए काले बादल छाए हुए हैं। वहीं झारखंड में प्रति चक्रवात भी सक्रिय है। जो मौसम को खुलने का कोई मौका नहीं दे रहा है।
यह होगा असर
अचानकबदले मौसम का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ा है। सर्दी, खासी और बुखार के मरीज मिल रहे हैं। डॉक्टर्स लोगों को सलाह दे रहे हैं कि अचानक गर्मी के कारण बाहर का भोजन कम करें।
ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसमविभाग के निदेशक डॉ. साहू ने बताया कि अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहेगा। दिन में काले बादल छाए रहेंगे। इससे ठंड का एहसास होगा, जबकि रात के तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं होगी। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बूंदाबांदी संभव।