इस बार हिंदी में भी मिलेगा एग्जाम पेपर
कॉमनलॉ एप्टीट्यूट टेस्ट (क्लेट-2015) में हर वर्ष स्टूडेंट्स की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले दो वर्ष में हिंदी मीडियम परीक्षार्थियों की संख्या में करीब 30 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है, लेकिन सक्सेस रेशो का ग्रॉफ हिंदी की तुलना में अंग्रेजी मीडियम के स्टूडेंट्स का अधिक रहता है। इसकी वजह एग्जाम पेपर इंग्लिश में आना है।
हिंदी मीडियम के स्टूडेंट्स के घटते सक्सेस रेशों को देखते हुए इसमें बदलाव किया गया है। अब हिंदी मीडियम के स्टूडेंट्स के लिए क्लेट में इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी में क्वेश्चन पेपर आएगा। इसके माध्यम से हिंदी मीडियम के शामिल परीक्षार्थियों का सक्सेस रेशो का प्रतिशत भी बढ़ेगा। इस वर्ष क्लेट को डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी कराएगा।
कब से रजिस्ट्रेशन
ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन 1जनवरी 2015
कबतक 31मार्च2015
एग्जाम10मई 2015
रजिस्ट्रेशनसाइट www.clat.ac.in
इंग्लिश में आता था पेपर
क्लेट-2015में शामिल हाेने वाले प्रतिभागी स्टूडेंट्स इंग्लिश और हिंदी दोनों मीडियम में एग्जाम दे सकेंगे। अभी तक यह एग्जाम सिर्फ इंग्लिश मीडियम में होता था। इससे हिंदी मीडियम स्टूडेंट्स को क्वेश्चन समझने में परेाशानी होती थी।
बढ़ेगा कॉम्पटीशन
हिंदीमीडियम एग्जाम होने से इस वर्ष स्टूडेंट्स का आंकड़ा बढ़ेगा। वर्ष 2013 में 24 हजार स्टूडेंट्स अौर वर्ष-2014 में 29 हजार अाठ सौ प्रतिभागी शामिल हुए। वहीं इस वर्ष प्रतिभागियों की संख्या 25 प्रतिशत तक बढ़ेगी।
यहां मिलता है एडमिशन
{नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बैंगलुरू
{नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद
{नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल
{वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेस, कोलकाता
{नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर
{हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर
{गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर
{डॉ. राम मनेाहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ
{राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पटियाला
{चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना
{दमोदरम संजीवय्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, विशाखापटनम