पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गापुर हादसे के बाद बीएसपी में अलर्ट लगाए गैस माॅनीटर

दुर्गापुर हादसे के बाद बीएसपी में अलर्ट लगाए गैस माॅनीटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|दुर्गापुर स्टीलप्लांट में गैस रिसाव की घटना के बाद बीएसपी अलर्ट हो गया है। दुर्गापुर के ब्लास्ट फर्नेस में जिस हिस्से से गैस का रिसाव हुआ था, बीएसपी में भी वैसे ही स्थानों पर गैस मानीटर लगाए हैं।

सात दिसंबर की रात को दुर्गापुर स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 3 में अचानक जहरीली गैस कार्बन मोनो आक्साइड का रिसाव होने लगा। जिसकी चपेट में दो ठेका कर्मी श्यामा पड्डा बौरी सन्नासी गोपे आए। जिनकी दम घुटने मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीएसपी प्रबंधन अलर्ट हो गया। हादसे के दूसरे दिन प्रबंधन के आला अधिकारी फर्नेस का दौरा किया और उन हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया, जिससे मिलते-जुलते हिस्से में दुर्गापुर प्लांट में गैस लीकेज हुआ था। अधिकारियों ने सतर्कता बरतते हुए गैस मानीटर तत्काल लगाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि 12 जून को बीएसपी में भी पंप हाउस 2 में गैस रिसाव होने से दो डीजीएम सहित 6 की मौत हो गई थी।

सुझाव पर प्रबंधन सहमत

पंपहाउस में 35 फीट नीचे आपरेटर रूम में ड्यूटी करने वालों को प्रबंधन ने राहत दी है। अब आपरेटर रूम के कर्मी पूरे समय रूम में मौजूद रहने की जरूरत नहीं है। बताया गया कि प्रबंधन इस बात पर सहमत हो गया है कि कर्मी चाहे तो उपर रहे और कुछ समय के अंतराल के बाद मानीटरिंग के लिए नीचे आपरेटर रूम जा सकते हैं। रहते हुए कुछ अंतराल में रूम आकर मानीटरिंग कर सकते हैं। हादसे के बाद संगठनों ने आपरेटर रूम के नीचे से उपर लाने की मांग की थी।