- Hindi News
- शिक्षा में बदलाव के लिए कॉलेज प्रोफेसर आज देंगे फीडबैक
शिक्षा में बदलाव के लिए कॉलेज प्रोफेसर आज देंगे फीडबैक
भिलाई| उच्चशिक्षा में बदलाव के लिए साइंस कॉलेज ने फर्स्ट स्टेप का फीडबैक तैयार कर लिया है। अब दूसरा स्टेप का फीडबैक शुक्रवार को कॉलेज के प्रोफेसर देंगे। वे क्या बदलाव चाहते हैं। इसकी पूरी डिटेल प्रारूप में भरकर देंगे। इसके लिए गुरुवार को कॉलेज के सभी प्रोफेसरों को चार पेज का प्रारूप दिया गया है। जिसे उन्हें शुक्रवार को भरकर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशीलचंद्र तिवारी को सौंपना है। प्राचार्य फीडबैक की रिपोर्ट बनाकर यूजीसी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। बुधवार को कॉलेज में छात्र-छात्राओं से उच्च शिक्षा में बदलाव के लिए फीडबैक लिए गए। छात्रों ने एग्जाम पैटर्न सिलेबस में इनोवेशन करने का सुझाव दिया।
इन बिंदुओं पर देंगे फीडबैक
{आपकीराय में छात्रों से उद्योग और समाज क्या अपेक्षा करती है? {वांछित शिक्षा परिणाम के लिए क्या इनपुट होना चाहिए? {वोकेशनल, यूजी, पीजी और शोध के लिए इनपुट क्या हो? {लंबे समय तक सिलेबस कैसे चलेगा, 300 शब्दों में फीडबैक मांगी। {कितने फीसदी छात्र पढ़ाई के दौरान विषय बदलना चाहते हैं? {उच्च शिक्षा में मूल्यांकन के लिए क्या होना चाहिए?
^आज प्रोफेसरों से फीडबैक लिए जाएंगे। इसके लिए उन्हें प्रारूप दिया गया है। 13 को पत्रकार, पैरेंट्स और भूतपूर्व छात्रों से राय ली जाएगी। डॉ.सुशीलचंद्र तिवारी, प्राचार्य,साइंस कॉलेज दुर्ग