पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी कर्मियों को लाभ मिले इसलिए सेल में बन रहा डीआर का नया फार्मेट

सभी कर्मियों को लाभ मिले इसलिए सेल में बन रहा डीआर का नया फार्मेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपीकर्मियों के लिए अच्छी खबर आने वाली है। जल्द ही प्लांट एरिया में कार्यरत कर्मियों को डेली रिवार्ड (डीआर) स्कीम का लाभ मिलने लगेगा। सेल स्कीम का फार्मेट बदलने की तैयारी कर रहा है।

इस फार्मेट के तहत प्लांट में कार्यरत सभी कर्मियों को इसका लाभ दिया जाना है। नया फार्मेट अगले क्वार्टर से लागू किए जाने की संभावना है। इस वित्तीय वर्ष के 9 महीने बीत चुके हैं। इस दौरान प्रबंधन द्वारा दूसरे क्वार्टर (जुलाई से सितंबर) में ही डीआर का भुगतान किया गया। इसमें भी केवल दो से तीन मिलें ही टार्गेट मुताबिक उत्पादन करने में सफल रही और इन मिलों के कर्मियों को स्कीम का लाभ मिला। वहीं टार्गेट के मुताबिक उत्पादन नहीं करने वालों को स्कीम से वंचित होना पड़ा था। बताया गया कि टार्गेट पूरा करने पर प्रत्येक कर्मी को डीआर के रूप में औसतन तीन हजार रुपए भुगतान किया जा रहा था। सूत्रों ने फार्मेट का खुलासा तो नहीं किया लेकिन दावा किया कि यह ऐसा होगा कि सभी मिल के कर्मी स्कीम से लाभान्वित होंगे।

इन्हें नहीं मिला डीआर

जुलाई- कोकओवंस, ब्लास्ट फर्नेस, सिंटर प्लांट, ब्लेड एंड ब्लूमिंग मिल, रेल स्ट्रक्चरल मिल, मर्चेंट मिल, वायर राड मिल।

अगस्त- कोकओवंस, ब्लास्ट फर्नेस, सिंटर प्लांट, ब्लेड एंड ब्लूमिंग मिल, रेल स्ट्रक्चरल मिल।

सितंबर- कोकओवंस, ब्लास्ट फर्नेस, सिंटर प्लांट, ब्लेड एंड ब्लूमिंग मिल, रेल स्ट्रक्चरल मिल, मर्चेंट मिल।

इनसेंटिव की संभावना कम

भलेही यूनियनें 28 साल पुरानी इनसेंटिव की राशि बढ़ाए जाने के लिए दबाव बना रही हो लेकिन सूत्र बताते हैं प्रबंधन इसके पक्ष में नहीं होने के संकेत मिले है। उसका तर्क है कि जिस समय इनसेंटिव का प्रावधान किया गया था, उस दौरान कर्मियों का वेतन काफी कम था। लिहाजा इनसेंटिव के रूप में महीने में दिए जाने वाले 19 रुपए का अपना अलग महत्व था। अब उनका वेतन इतना हो गया है कि इनसेंटिव की उपयोगिता नहीं रह गई है।

कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने दिया जाता है डीआर

डीआरस्कीम मिल जोन में काम करने वाले कर्मियों प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है। इसका लाभ सभी कर्मियों को मिले इसके लिए सेल डीआर स्कीम के फार्मेट में भी फेरबदल करने जा रहा है। सूत्रों ने फार्मेट का खुलासा तो नहीं किया लेकिन दावा किया कि यह ऐसा होगा कि सभी मिल के कर्मी स्कीम से लाभान्वित होंगे।