- Hindi News
- किवार की गाड़ी में डीजल नहीं, निगम के अफसरों ने किया सपोर्ट, तब उठा कचरा
किवार की गाड़ी में डीजल नहीं, निगम के अफसरों ने किया सपोर्ट, तब उठा कचरा
शहरकी सफाई करने वाली कंपनी किवार ने गुरुवार को कचरा डंप करने से हाथ खड़े कर दिया। कहा कि गाड़ी में डीजल नहीं है और डीजल के लिए उनके पास पैसे भी नहीं है। इसलिए वाहन से कचरा नहीं उठा पाएंगे। सुबह साढ़े आठ बजे से दस बजे तक गाड़ियां खड़ी रहीं, लेकिन कचरा नहीं उठा। इसकी भनक निगम के अफसरों को लगी।
निगम के अफसर फौरन नेहरू नगर स्थित कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पूरा माजरा समझा। जैसे-तैसे अफसरों ने गाड़ियों के लिए डीजल मंगवाया और कचरा उठाने के लिए रवाना किया। अब किवार के इस नए बहाने को अफसरों ने भी भांप लिया है। सूत्रों की माने तो किवार काम करने के मूड में नहीं है। इसलिए इतना ये बहाना बनाया। बड़ा सवाल यह है कि किवार का पेमेंट क्यों और किसने रोका है। वैसे तो भुगतान इंफ्रा इन के माध्यम से होता है। अगर नगर निगम गुरुवार को किवार की गाड़ियों के लिए डीजल की व्यवस्था नहीं करता तो सफाई व्यवस्था चरमरा जाती। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे नगर निगम में स्टेयरिंग कमेटी की बैठक होगी। जिसमें किवार का ये मामला उठेगा। निगम के अफसरों किवार के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इधर व्यवस्था चरमरा गई
शहरकी सफाई के लिए निगम ने एक्शन प्लान बनाया है। उस पर अमल नहीं के बराबर हो रहा है। हरेक वार्ड में कम से दो दिन तक सफाई करने की योजना है। वह फ्लाप होते दिख रही है। गुरुवार को कोसानाला, सुपेला, नेहरू नगर इलाके में सफाई के लिए कर्मचारी नहीं पहुंचे। वहीं कुछ इलाकों में कचरा भी नहीं उठा।
किवार के कर्मियों ने गुरुवार को नगर निगम भिलाई का घेराव किया। कर्मियों की मांग है कि उन्हें 15 दिसंबर से पहले सैलरी दी जाए। निगम के अफसरों ने कर्मचारियों से मुलाकात कर जल्द ही सैलरी दिलाने का आश्वासन दिया है।
कर्मचारियों ने किया निगम का घेराव
निगम आयुक्त के खिलाफ कराएंगे एफआईआर: एक्टू
एक्टूके राष्ट्रीय सचिव जय प्रकाश नायर ने बताया कि किवार के कर्मचारियों का पीएफ और ईएसआई के लिए सैलरी से पिछले 17 महीने से कटौती की जा रही है। लेकिन सिर्फ 6 महीने की राशि ही डाला गया है। इससे कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। इस मामले में एक्टू द्वारा नगर निगम आयुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। क्योंकि उन्होंने अपना काम नहीं किया, सिर्फ किवार को सपोर्ट करते रहें।
आज स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में उठेगा मामला, िनगम अफसर करेंगे समीक