फोटो : भास्कर
फोटो : भास्कर
भिलाई| बीएसपी के परिवहन एवं डीजल संगठन में कार्यरत कर्मियों की प|ियों ने आप भी जानिए कार्यक्रम के तहत संयंत्र का भ्रमण किया। उन्होंने ब्लास्ट फर्नेस, कोक ओवंस, रोज गार्डन, प्लेट मिल, रेल मिल, लोको रिपेयर शॉप एवं बीबीएम आदि विभागों में उत्पादित सामग्रियों एवं कार्यप्रणाली को देखा। इसके बाद फीडबैक कार्यक्रम भी हुआ। क्विज में नीतू, समरजीत, रेखा सिंह, वी अन्नपूर्णा, विभा राठौर, शायरा बेगम एवं रिंकू आदि ने हिस्सा लिया। भ्रमण से पहले हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (ट्रैफिक) एमडी साहू मुख्य अतिथि थे। विशेष अतिथि महाप्रबंधक कार्मिक एचआर चौधरी थे। मौके पर डीजीएम इंचार्ज अनुराग नागर, डीजीएम राजीव मेनन, एके सक्सेना पीके दास उपस्थित थे। संचालन आभार प्रदर्शन अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी हरजीत बेदी ने किया।
बीएसपी कर्मचारियों की प|ियों ने देखा प्लांट