25 हजार का जुआ पकड़ा, 15 गिरफ्तार
भिलाई| छावनी पुलिस ने बसंत टाकीज के पास रेलवे पटरी के किनारे जुआ खेल रहे 15 लोगों को पकड़ा है। उनसे 25 हजार रुपए जब्त किए हैं। पुलिस के आरोपी झाड़ियों के बीच छिपकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने उन्हें घेरेबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में नरेश कुमार, मोइन अली, विनय कुमार, मनोज कुमार, विवेक शर्मा, गोरेलाल, धर्मेंद्र, शांति लाल, प्रशांत सोनू ठाकुर ईश्वर अन्य शामिल हैं। जुआ दो फड़ों में चल रहा था। सभी आरोपी कैंप क्षेत्र आसपास के निवासी हैं। मामले में अपराध दर्ज किया गया।