पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आश्रम में मनाया वार्षिक प्रतिष्ठा उत्सव

आश्रम में मनाया वार्षिक प्रतिष्ठा उत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगुरु संघ भिलाई शाखा आश्रम सेक्टर-6 के प्रांगण में 38वां वार्षिक प्रतिष्ठा उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम सप्ताहभर चला। दुर्ग जिला अस्पताल में फल वितरण, तितुरडीह दुर्ग स्थित नेताजी सुभाष प्राइमरी स्कूल में कॉपी, पेंसिल का वितरित किए गए। राेज श्रीश्री हरिनाम संकीर्तन गुरु के श्रीमूर्ति सह कीर्तन आदि द्वारा शोभायात्रा नगर परिक्रमा, पूजा भोजराग आरती, श्रीमद गुरु का पाठ, दीक्षा दान, श्रीमद्‌‌भागवत पाठ, नर नारायण सेवा साधु भंडारा समेत अन्य अनुष्ठान हुए। संघ के सर्वभारतीय सभापति श्रीमद स्वामी ध्रुवानंद सरस्वती महाराज स्वामी विज्ञाणानंद सरस्वती महाराज, ब्रह्मचारी वेदानंद, ब्रह्मचारी गौतम चैतन्य पंडित माधवानंद, पंडित लालटू महाराज ब्रह्मचारी षष्टी चैतन्य आदि उपस्थित थे।