इंटक ने देखा मकानों का हाल
भिलाई| इंटकके रैपिड एक्शन सेल (आरएसी) ने रविवार को सेक्टर 2, सड़क 13 के मकानों की निरीक्षण कर निवासरत लोगों से समस्याओं की जानकारी ली। समस्याओं में ज्यादातर सीपेज, छत से पानी टपकना, गंदे पानी की सप्लाई जैसी शिकायतें थी। जिससे आरएसी के प्रभारी निर्मल मिश्रा ने प्रबंधन को अवगत कराने का आश्वासन दिया।