- Hindi News
- भक्तिगीतों के साथ मना स्वर्गारोहण महोत्सव
भक्तिगीतों के साथ मना स्वर्गारोहण महोत्सव
रायपुर| श्रीशांतिविजय मंडल ने शनिवार को गुरु मंदिर से रैली निकालकर शांति गुरुदेव का स्वर्गारोहण महोत्सव मनाया।
दिनेश कोचर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मंत्री राजेश मूणत विशिष्ट अतिथि थे। सचिव रतन जैन ने बताया कि भक्तिगीत प्रतियोगिता में अनेक शहरों की 35 मंडलियों ने भाग लिया। इनमें शांतिविजय मंडल भिलाई को प्रथम, अरिहंत बाल मंडल धमतरी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं महिला मंडली की स्पर्धा में विजय बालिका मंडल खैरागढ़ को प्रथम, अर्हम बहुमंडल राजिम को द्वितीय स्थान हासिल हुआ। बाल-वर्ग में निपुणा मंडल प्रथम और दादाबाड़ी छात्रावास ने द्वितीय स्थान पाया। इस मौके पर सुरेश कानुगा, अनिल मुथा, अंशुल आदि मौजूद थे।