नेशनल के लिए छग जिमनास्टिक टीम की घोषणा
भिलाई|35 वेंनेशनल गेम्स के लिए 5 सदस्यीय छत्तीसगढ़ जिमनास्टिक टीम की घोषणा हुई। पुरुष वर्ग में अभिषेक गुप्ता दुर्ग, देवेंद्र कुमार बिलासपुर एवं महिला वर्ग में खुशबू साहू रायपुर, वर्षा रानी बिलासपुर, रूहिका सिंह दुर्ग शामिल है। 31 जनवरी से 14 फरवरी तक केरल में होगी। इनका सलेक्शन गुरुकुल विद्यालय पेंड्रा जिला बिलासपुर में हुआ। शत्रुघन स्वांई एनआईएस टीम कोच रहेगें। महिला वर्ग के डॉ. के वि इंदिरा रहेंगी। सलेक्शन ट्रायल में पुरुष 2, महिला 2 एवं रिदमिक जिमनास्टिक में 1 महिला प्रतिनिधित्व करेंगी।