पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल उत्सव में विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत

खेल उत्सव में विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| किंग्सएंड क्वींस इंटरनेशनल स्कूल पदुमनगर भिलाई-3 में द्वितीय वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि सुपेला थाना के टीआई नरेश पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल बास्केटबाल कोच राजेश पटेल उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रदीप जैन एवं चंपा देवी ने की। बच्चों ने दौड़, ऊंचीकूद, मेंढक दौड़ आदि स्पर्धा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर शाला प्रबंधक राजन जार्ज ने स्वागत भाषण दिया। समारोह की शुरूआत छात्र-छात्राओं द्वारा परेड से की गई। वहीं विभिन्न खेलो में विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।