पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईडी को क्वालिटी लीडरशिप का अवार्ड

ईडी को क्वालिटी लीडरशिप का अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|बीएसपी केकार्यपालक निदेशक (वर्क्स) वायके डेगन को क्यूसीएफआई-क्वालिटी लीडरशिप अवार्ड-2014 (पब्लिक सेक्टर) के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 19 दिसंबर को पुणे में आयोजित समारोह में उन्हें प्रदान किया जाएगा। क्वालिटी लीडरशिप अवार्ड के लिए प्रत्येक चैप्टर से एक बेस्ट लीडर का नामांकन क्यूसीएफआई मुख्यालय को भेजा जाता है। इस प्रक्रिया में देश भर से 17 विभिन्न प्रक्षेत्रों से कुल 17 नामांकन प्राप्त हुए थे। इनमें से श्री डेगन को राष्ट्रीय स्तर पर इस लीडरशिप अवार्ड के लिए चुना गया है। इसके तहत विभिन्न मानदंडों जैसे ग्रोथ इन क्वालिटी सर्कल, शैक्षणिक क्षेत्रों में 5-एस का विस्तार, सेल स्तर पर क्यूसी के प्रचार-प्रसार आदि कार्यों के लिए उन्हें इस अवार्ड के लिए चुना गया है।