अलग-अलग वेशभूषा में आए बच्चे
भिलाई|शिवा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल मैत्री विहार सुपेला में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चे डॉक्टर, परी, शंकुतला, छत्तीसगढ़ी दुल्हन, सैनिक, महात्मा गांधी, शांताक्रुज एवं झांसी की रानी के रूप में शामिल हुए। स्पर्धा में प्राइमरी के लगभग 60 बच्चों ने हिस्सा लिया। डायरेक्टर डॉ सुभाषिनी बाजपेयी, प्रशासक डॉ बीएन शर्मा, एएन पाढी आदि मौजूद थे।