वर्क्स में शामिल करने की मांग
बीएसपीका अग्निशमन विभाग केवल संयंत्र के भीतर बल्कि शहर में भी आपातकालीन सेवा देता है। अनेक अवसरों पर अग्निशमन विभाग ने बीएसपी का मान बढ़ाया है। कैपिटल रिपेयर तथा गैस जॉब के दौरान भी अग्निशमन कर्मी पूरे समय वहां ड्यूटी करते हैं। बावजूद यह विभाग आज भी नॉन वर्क्स के अंतर्गत आता है। जबकि सुरक्षा जैसे अन्य विभाग वर्क्स में आते हैं। लिहाजा अग्निशमन विभाग को भी वर्क्स में शामिल किया जाए।
यह मांग सीटू के प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जीएम सेफ्टी पांडियाराजा से की। संगठन के पूरन वर्मा ने बताया की नॉन वर्क्स में आने के कारण इस विभाग के कर्मियों को जोखिम से भरा काम करने के बावजूद इंसेंटिव वर्क्स के विभागों की तुलना में काफी काम मिलता है। इससे यहां कार्यरत कर्मी काफी असंतुष्ट हैं और उपेक्षित महसूस करते हैं। सीटू ने पहल करते हुए महाप्रबंधक को पत्र लिख इस संबंध में कदम उठाने की मांग की है। सीटू प्रतिनिधि मंडल में शेख मेहमूद अखिल मिश्रा रोहित जंघेल कुंज बिहारी मिश्रा आदि मौजूद थे |