पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश के बड़े ब्लास्ट फर्नेस बर्नपुर में उत्पादन शुरू

देश के बड़े ब्लास्ट फर्नेस बर्नपुर में उत्पादन शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशके सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस बर्नपुर में उत्पादन शुरू हो गया है। जिसे कोरिया की पास्को कंपनी की मदद से तैयार किया गया। इसके पूर्व सबसे बड़ा ब्लास्ट फर्नेस सेल की राउरकेला प्लांट का था। जिसमें पिछले साल से ही हाट मेटल का उत्पादन शुरू हुआ है।

सेल के सबसे पुराने संयंत्रों में से एक बर्नपुर की उत्पादन क्षमता एक मिलियन टन से भी कम है। विस्तारीकरण योजना के तहत 18 हजार करोड़ की लागत से प्लांट को अपग्रेड किया जा रहा है। जिसके बाद प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ कर करीब 2.5 एमटी हो जाएगी। अब तक कोक ओवन, सिंटर प्लांट, एसएमएस वायर राड मिल में उत्पादन शुरू हो चुका है।

30 नवंबर को देश के सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस को सेल चेयरमैन सीएस वर्मा ने ब्लोइंग इन किया। कोरिया की पास्को कंपनी की मदद से वाल्यूम 4160 क्यूबिक मीटर वाले इस फर्नेस को कल्याणी नाम दिया गया है। इसके पहले राउरकेला प्लांट में वाल्यूम 4060 क्यूबिक मीटर का दुर्गा फर्नेस सबसे बड़ा फर्नेस में शामिल था। बीएसपी में भी एक्सपांशन प्रोजेक्ट के तहत जर्मनी की टालवर्थ कंपनी की मदद से वाल्यूम 4060 क्यूबिक मीटर फर्नेस का निर्माण अंतिम चरण में है। बताया गया कि एक्सपांशन प्रोजेक्ट के तहत जिन संयंत्रों में नए फर्नेस का निर्माण शुरू किया गया है इनमें उत्पादन शुरू होने पर हाट मेटल 14 एमटी से बढ़कर 24 एमटी हो जाएगा। इनमें बीएसपी, राउरकेला बर्नपुर प्लांट का शेयर 22 एमटी रहेगा।