अपनी प्रतिभा को निखारे छात्र: बंजारा
भिलाई| स्वामीश्री स्वरूपानंद महाविद्यालय में हुडको में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में शिक्षकों की भूमिका विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने कहा कि छात्र व्यावहारिक बनें और व्यक्तित्व के विकास के साथ अपनी प्रतिभाओं को निखारे। उन्होंने शिक्षकों से कठिन परिश्रम करने को कहा। विकास खंड शिक्षा अधिकारी डॉ केवी राव ने विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए कहा। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य हंसा शुक्ला, मंजूषा नामदेव आदि मौजूद रहे।