आत्म आकलन सीरीज का हुआ नौवां टेस्ट
भिलाई|सचदेवा न्यूपी. टी. कॉलेज द्वारा मेडिकल इंजीनियरींग ग्रुप के विद्यार्थियों के लिए आयोजित आत्म आंकलन टेस्ट सीरीज का नौवां टेस्ट भिलाई नायर समाजम् स्कूल सेक्टर-8 हुआ। इस मौके पर वक्ता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छावनी की प्राचार्य शीला फ्रांसिस उपस्थित थी। उन्होंने बताया कि हर किसी का सपना होता है कि अपने कार्य में आगे बढ़े और सफलता की नई ऊंचाईयों को छुए। इसे हासिल करने के लिए उसे अपने गोल को ध्यान में रखकर लगन के साथ करना होगा। उन्होंने कहा स्टूडेंट्स निश्चित टाईम टेबल बनाए और हर विषय को महत्व दे। आठवें टेस्ट में मेडिकल ग्रुप से बीस एंव इंजीनियरिंग से दस प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।