पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किवार के कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर, आज होगी बैठक

किवार के कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर, आज होगी बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|दुर्ग-भिलाई कीसफाई करने वाली किवार के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। इसके लिए 15 दिसंबर को भिलाई में बैठक होगी। जिसमें इस पर फैसला होगा। कर्मचारी नगर निगम और कंपनी के अड़ियल रवैया से नाखुश है। कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने कंपनी पीएफ और ईएसआई के लिए कटौती कर रही है, लेकिन अब तक सात महीने की राशि उनके खाते में जमा नहीं है। इससे कर्मचारी आक्रोशित है। उन्होंने इस बारे में नगर निगम आयुक्त से लेकर कंपनी के अफसरों से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला। खबरपेज 20 पर