- Hindi News
- ठेका श्रमिकों को दिवाली का बोनस क्रिसमस तक मिले
ठेका श्रमिकों को दिवाली का बोनस क्रिसमस तक मिले
भिलाई|एचएससीएल मेंकई ठेका श्रमिकों को दिवाली का बोनस अब तक नहीं मिला है। लेकिन प्रबंधन ठेकेदारों पर मेहरबान है। श्रमिकों को क्रिसमस तक का समय दिया गया है। वहीं ठेकेदारों पर बोनस राशि में गोलमाल करने की शिकायतें सामने आने लगी है। एचएससीएल में करीब 7500 ठेका श्रमिक हैं। इन्हें दिवाली का बोनस भुगतान करने के लिए बीएसपी ने एचएससीएल प्रबंधन को 2 करोड़ 45 लाख रुपए दिए। साथ ही यह निर्देश भी दिए कि ठेकेदारों को बोनस भुगतान करने की रसीद दिखाने के बाद ही ठेकेदारों को भुगतान करें। बीएसपी दिवाली के पूर्व बोनस राशि एचएससीएल को दे चुकी है।
खबरपेज 19 पर