एंट्री लेवल अपग्रेडेशन की फाइल अटकी
एंट्रीलेवल अपग्रेडेशन को सेल बोर्ड ने महीनेभर पूर्व हरी झंडी दे दी। तब से फाइल एप्रूवल के लिए इस्पात मंत्रालय में है। अधिक समय हुआ को मंत्रालय फाइल सेल को लौटा सकती है। यदि ऐसा हुआ एक बार फिर एंट्री लेवल अपग्रेडेशन का मामला लटक सकता है।
इस आशंका के कारण बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल महासचिव केके यादव के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री स्थानीय विधायक प्रेमप्रकाश पांडेय से मिला। उन्हें बताया गया कि एंट्री लेवल अपग्रेडेशन का इश्यू इस्पात मंत्रालय में लंबित है। जिसे एप्रूवल दिलाने के लिए उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की। ओए पदाधिकारियों का कहना है कि एक महीने से एप्रूवल के फाइल मंत्रालय में पेंडिंग रहने से जूनियर अफसरों में आक्रोश व्याप्त है। सेफी के चेयरमैन महासचिव का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को इस्पात मंत्री से मिलेगा।
हाउस लीज के लिए इस्पात राज्यमंत्री मिलेंगे पीएम मोदी से
हाउसलीज का छठा फेज लागू कराने का इस्पात राज्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आश्वासन दिया है। इसके लिए जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री से मिलने की बात भी कही। यह जानकारी हाउस लीज संयुक्त संघर्ष समिति के महासचिव श्यामलाल साहू ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को समिति के प्रतिनिधिमंडल ने इस्पात राज्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर में मुलाकात की। उन्हें बताया कि 15 हजार लोग हाउस लीज का इंतजार कर रहे हैं।
बीएसपी