- Hindi News
- बीएसपी के एसएमएस 2 में लैडल पंचर, क्रूड स्टील बहा, उत्पादन ठप
बीएसपी के एसएमएस 2 में लैडल पंचर, क्रूड स्टील बहा, उत्पादन ठप
बीएसपीके एसएमएस 2 के आरएच 1 में लैडल पंचर हो गया। जिससे लैडल में भरा क्रूड स्टील बहने लगा। हादसे में विभाग का केबल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते आरएच 1 में उत्पादन पूरी तरह ठप पड़ गया। जानकारों के मुताबिक विभाग में उत्पादन शुरू होने में 36 घंटे तक का समय लग सकता है।
घटना रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। ब्लास्ट फर्नेस से हाट मेटल कनवर्टर में ले जाने के बाद स्टील बनाकर री हिटिंग के लिए एसएमएस 2 के आरएच 1 में लाया गया। आरएचएलएफ में अचानक लैडल पंचर हो गया और देखते ही देखते उसमें भरा हाट मेटल बहने लगा। गर्म मेटल की चपेट में आरएच 1 केबल भी गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंची लेकिन मेटल ठंड होने का इंतजार करना पड़ा। तब तक विभाग में बिछे केबल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे और आरएच 1 में उत्पादन ठप पड़ गया। करीब पांच घंटे बाद स्थिति सामान्य होने पर केबल बदलने का काम शुरू हुआ। जानकारों के अनुसार केबल रिप्लेसमेंट का काम पूरा करने में करीब 36 घंटे लग सकते हैं। यानि आरएचएलएफ 1 में उत्पादन सोमवार शाम तक शुरू होने की संभावना है।
होता है स्टील का ट्रीटमेंट
आरएच1 में ग्रेड के हिसाब से स्टील को ट्रीटमेंट दिया जाता है। आरएचएलएफ में ज्यादातर रेल स्टील स्पेशल स्टील बनाया जाता है। लैडल फर्नेस (एनएल) में मैटल लैडल को इलेक्ट्रोड से अार्किंग कर गर्म किया जाता है। यहां और अलाय डालकर मोडिफाई करने के बाद लैडल को आरएच में वैक्यूम ट्रीटमेंट दिया जाता है। जिससे स्टील से हाइड्रोजन की मात्रा बहुत कम हो जाती है। एसएमएस 2 में दो आरएच है। एक के बंद होने से रेल स्टील का उत्पादन घटकर आधा रह गया है। आज शाम तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है।