भिलाई। प्रदेश का पहला डिजिटल तारामंडल भिलाई में बनेगा। इसकी घोषणा रविवार को उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने भिलाई क्लब में आयोजित डिजिटल प्लेनेटाेरियम शो में की। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, मुंबई और
कोलकाता में बने तारामंडल की तर्ज पर भिलाई में भी बनाया जाएगा। इसके लिए दो से तीन एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। जमीन बीएसपी से जमीन मांगी जाएगी। जल्द ही सीईओ को पत्र लिखा जाएगा। वहीं इस प्रोजेक्ट के लिए 14 से 18 करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं। शासन को इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
भिलाई क्लब में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा डिजिटल प्लेनेटोरियम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहां स्कूली छात्रों की जबरदस्त भीड़ थी। इसे देखते हुए मंत्री पांडेय ने स्थाई प्लेनेटोरियम शो बनाने की घोषणा की। लोगों ने सेक्टर-7, सेक्टर-3 और सेक्टर-6 इलाके में इसे बनाने के लिए कहा। हालांकि इस पर बीएसपी प्रबंधन फैसला करेगा।
रविवार दोपहर डेढ़ बजे का समय। बच्चों और पैरेंट्स में उत्सुकता इतनी थी कि दरवाजा धकेलते हुए सभी अंदर पहुंच गए। आयोजकों को इन्हें संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट।
भिलाई में अब स्थाई प्लेनेटोरियम शो।