पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएनसी ने सीएसवीटीयू से मांगे 190 इंजीनियर

एमएनसी ने सीएसवीटीयू से मांगे 190 इंजीनियर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| देश में इलेक्ट्रिक सामान बनाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी ने प्लेसमेंट के लिए छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी से 190 इंजीनियरों की मांग की है। इसमें उन इंजीनियरों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने सत्र 2013 और 2014 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। उन्हें प्लेसमेंट के लिए सीधा मौका दिया जाएगा। इसके लिए सीएसवीटीयू ने सभी कॉलेजों को इसकी जानकारी दे दी है। अब तक 80 इंजीनियरों ने इस जॉब के लिए एप्लाई किया है।
सीएसवीटीयू के सलाहकार एसएन सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र की कंपनी धुत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक सामान के प्रोडक्शन के लिए महिला इंजीनियरों की डिमांड की है। कंपनी मशीन, टीवी, रेडियो और इलेक्ट्रिक सामान बनाती है। कंपनी एक साल तक उन्हें ट्रेनिंग देगी। इस दौरान उन्हें महीने का 8 से 10 हजार रुपए वेतन और डेढ़ हजार रुपए इंसेटिव और रहने के साथ भोजन की व्यवस्था भी होगी। ट्रेनिंग के बाद ओवरऑल परफॉर्मेंस देखा जाएगा। इसी के आधार पर उन्हें जॉब मिलेगी।

26 दिसंबर को होगा इंटरव्यू : '' महाराष्ट्रकी धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड ने मैकेनिकल प्रोडक्शन के लिए 190 महिला इंजीनियर मांगे हैं। एक साल तक उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। आवेदन के लिए अंतिम तारीख 15 दिसंबर है और 26 को इंटरव्यू होगा।” एसएन सिंह, सलाहकार,सीएसवीटीयू

इन्फोसिस ने भी दिया है मौका : देश की मल्टीनेशनल कंपनी का फोकस इन दिनों छत्तीसगढ़ पर है। कंपनी के एक्सपर्ट इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि यहां के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग देने के बाद उनसे बेहतर काम लिया जा सकता है। इसके बदले में उन्हें बढ़िया पैकेज भी मिलता है। हालही में आईटी कंपनी इन्फोसिस ने 300 बीई पासआउट स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग दी। कुछ स्टूडेंट्स का सेशन अभी चल रहा है।

इस ब्रांच के पासआउट कर सकते हैं एप्लाई: यूनिवर्सिटी के सलाहकार एसएन सिंह ने बताया कि मैकेनिकल प्रोडक्शन के लिए कंपनी ने मैकेनिकल ब्रांच, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल टेली कम्यूनिकेशन और प्रोडक्शन ब्रांच के पासआउट स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग देने की बात कही है। इसके बाद परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें जॉब पर रखा जाएगा। अवसर अच्छे दिए जाएंगे।
आज भी कर सकते हैं आवेदन : जॉब के लिए 15 दिसंबर तक सीएसवीटीयू या संबंधित कॉलेज में आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 26 दिसंबर को सीएसवीटीयू के सभाकक्ष में इंटरव्यू होगा। जिसे कंपनी की एचआर डिपार्टमेंट लेगी। इंटरव्यू फेस करने के बाद सलेक्टेड इंजीनियरों को ट्रेनिंग के लिए मौका दिया जाएगा।
(जॉब अलर्ट : महाराष्ट्र की धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड ने यूनिवर्सिटी को पत्र लिखकर मांगे 190 महिला इंजीनियर।)