पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज खुल सकता है मौसम, बढ़ेगी ठंड

आज खुल सकता है मौसम, बढ़ेगी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेतीन दिनों से छाए हुए बादल का असर रविवार को कम देखने को मिला। सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन दोपहर में हल्की धूप निकली। इससे बादल थोड़ा साफ हुआ और शाम को ठंड का एहसास भी हुआ। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का मानना है कि सोमवार से छाए हुए बादल हट सकते हैं। जिसके कारण मौसम खुलेगा और हवाओं की दिशा भी बदल सकती है। इन दोनों कारणों से ठंड बढ़ेगी। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रिकाॅर्ड दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले तापमान में ज्यादा अंतर नहीं है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एमएल साहू ने बताया कि जम्मू में सिस्टम सक्रिय था। इसके कारण राजस्थान के ऊपरी हवाओं में चक्रवात बना हुआ है। चक्रवात के कारण हवाओं की दिशा बदलकर पूर्वी हो गई। इसके बाद से हवा पश्चिम बंगाल की ओर से आने लगी। जहां खाड़ी में नमी थी। नमीयुक्त हवा होने की वजह से बादल छाए हुए थे। गुरुवार और शुक्रवार को सूर्य के दर्शन कम हुए। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

मौसम में बदलाव का असर दिख रहा लोगों की सेहत पर, आप रखें अपना ख्याल

मौसममें हुए अचानक उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा। तीन दिन पहले अचानक दिन में ठंड का एहसास होने लगा। इससे सर्दी-खांसी और वायरल फीवर के मरीज बढ़े। इसी प्रकार अचानक गर्मी लगने की वजह से पेट दर्द, सिर दर्द और वायरल फीवर की शिकायत सामने सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसी कोई भी परेशानी आने पर इलाज के लिए जाना चाहिए। सर्दी-खांसी को भी इग्नोर करने की सलाह दी है।

अनुमान