पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुम्हारी भाजपा में भी असंतोष, थम नहीं रहा बबला चंद्राकर का विरोध

कुम्हारी भाजपा में भी असंतोष, थम नहीं रहा बबला चंद्राकर का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुम्हारीनगर पालिका परिषद में बीजेपी के कार्यकर्ता अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बबला चंद्राकर के खुले तौर पर विरोध कर रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ता एल्डरमैन मनोज वर्मा ने भी अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन लिया है। नामांकन के लिए परिषद से नोड्यूज लेना अनिवार्य है। इसके लिए उन्होंने शनिवार को करीब 52 हजार रुपए का टैक्स जमा किया। इससे ऐसा माना जा रहा है कि मनोज अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। जबकि बीजेपी ने दो दिन पहले ही अध्यक्ष पद के लिए बबला चंद्राकर को प्रत्याशी बनाया है। इसलिए वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। भास्कर से बातचीत करते हुए मनोज ने कहा कि, पार्टी से मैंने अध्यक्ष पद के लिए टिकट मांगा, लेकिन उन्होंने बबला चंद्राकर को दिया। यहां कार्यकर्ता इससे नाखुश है। इसलिए विरोध भी दर्ज करा दिया है।

इस पर संगठन के नेता विचार कर रहे हैं। मनोज ने स्पष्ट कहा कि, अगर बबला का टिकट नहीं कटा तो समर्थकों से राय ली जाएगी कि चुनाव लड़े कि नहीं। अगर मेरे समर्थक निर्दलीय लड़ने के तैयार है तो मैं बिल्कुल लडूंगा।

इधर दुर्ग में भी कुछ पार्षदों ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। जिन लोगों को टिकट नहीं मिली वे अलग गुट बनाकर अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश ने नामांकन फार्म ले लिया है। कुछ ने तो भर भी दिया है। आज नामांकन के अंतिम दिन सारी स्थिति साफ हो जाएगी। लोगों का कहना है कि अगर टिकट काटना ही था तो पहले ही बता देते। दिग्गजों ने हमें मुगालते में क्यों रखा।