पाइप बिछाने उखाड़ी करोड़ों की सड़क
नक्शे की जानकारी नहीं है...
शहरकाे स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। दुर्ग-भिलाई दोनों ही स्थानों पर कहीं पाइप सड़कों पर झांक रहे तो कहीं गड्ढे। सड़कों पर चलने वाले लोग लगातार हादसों के शिकार हो रहे हैं। लेकिन तालमेल बिठाने के तमाम दावों के बावजूद अभी भी मनमानी जारी है।
इनमें से कई स्थान तो ऐसे हैं जहां मात्र 6 महीने पहले ही लाखों की लागत से नई सड़क बनाई गई थी। पहले जो लोग पार्षद और जनप्रतिनिधियों से पानी की समस्या को लेकर शिकायत कर रहे थे। वहीं लोग आज आवागमन को लेकर परेशान हैं। पिछले तीन महीने में केबल बिछाने वाली टेलीकॉम कंपनी को कई बार नोटिस थमाया गया लेकिन कार्रवाई 1 बार भी नहीं की।
छोड़नी थी जगह
निगमद्वारा जिस क्षेत्र में नई सड़कें बनाई जा रही है, वहां तो कोई सर्विस स्पेस छोडा़ गया है और ही पानी पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क के किनारे पीवीसी पाइप बिछाई जा रही है। ऐसा करते तो ये हाल होता।
5 करोड़ का नुकसान
जुनवानीरोड का कार्य 3 माह पहले ही पूरा हुआ है। 5 करोड़ 19 लाख रुपए से बनी सड़क के किनारे जिनी टेलीकॉम कंपनी ने 4जी केबल बिछाने के लिए खुदाई कर केबल बिछा दी। अधिकांश सड़कों का यही हाल है।
पाइप बिछ रही लेकिन नक्शा तक नहीं
भिलाईऔर दुर्ग क्षेत्र में 3 साल से बिछ रही पाइपलाइन का नक्शा दोनों निगम कार्यालयों में है ही नहीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि निगम अपने कार्य को लेकर कितना गंभीर है। भिलाई में जोन-2 के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का काम जहां भी हुआ है। उसका कोई भी रिकार्ड या नक्शा निगम के पास नहीं है। ठेकेदार अपने विवेक और अधिकारी के निर्देश से पाइपलाइन बिछा रहे हैं।
नरेंद्र दुग्गा, आयुक्तनगर निगम
{पाइपलाइन बिछाने के लिए लाखों की लागत से बनी सड़क उखाड़ दी गई, पहले प्लानिंग क्यों नहीं की। {{अब हम जो भी सड़क बना रहे है, उसमें सर्विस स्पेस छोड़ रहे है, जिससे पाइपलाइन रिपेयर करते समय सड़़क उखाड़नी पड़े।
{जो सड़कें अभी उखड़ गई है उनका क्या। {{उसके लिए ईई को निर्देश दिए गए हैं, काम करने वाले ठेकेदार से रनिंग वर्गफीट के आधार पर रिपेयर का काम करवाया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी हो।
{निगम ने करोड़ों की नल जल योजना के लिए नक्शा क्यों नहीं तैयार किया। {{नक्शा होगा, जल कार्य विभाग के पास इस बारे में ज्यादा जानकारी वही दे पाएंगे। बिना नक्शे के काम कैसे होगा।
पानी की पाइप लाइन बिछाने खोदी सड़क।
वार्ड 16 में पानी टंकी के पास खोदी सीसी रोड।
केबल बिछाने के िलए खोदी गई सड़क।
मंिदर के सामने केबल के िलए काटी गई रोड।
स्थान: भिलाईसड़क:हाउसिंगबोर्ड
स्थान: भिलाईसड़क:शकुंतलास्कूल के पास
स्थान: भिलाईसड़क:रामनगर गायत्री मंिदर
स्थान: दुर्ग,सड़क:राजेंद्रप्रसाद चौक
गलती हुई पर अब नहीं
^पाइपलाइनबिछाने में पहले गलती हुई है। लेकिन अब प्लानिंग के साथ काम कर रहे हैं। एसकेसुंदरानी, आयुक्त, ननि, दुर्ग
इन स्थानों पर भी तस्वीरों जैसा ही हाल
स्थानसड़क लागत कब बनी
हाउसिंगबोर्ड, भिलाई सीसी रोड 11 लाख 6 महीने
जुनवानी रोड, भिलाई डामरीकरण 5.19 करोड़ 4 महीने
इंदिरा मार्केट, दुर्ग सीसी 1.20 लाख 1 साल
वार्ड-13 मोहन नगर दुर्ग सीसी रोड 3.50 लाख 8 महीने
वार्ड-23 दीपक नगर दुर्ग सीसी रोड 1.50 करोड़ 1 साल