पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिपं सदस्य हिमा के खिलाफ मामला दर्ज

जिपं सदस्य हिमा के खिलाफ मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने जिला पंचायत की नव निर्वाचित सदस्य हिमा साहू के खिलाफ शनिवार को धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया। उन पर निर्वाचन के लिए दिए गए शपथ पत्र और नामांकन पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप है।

उन्होंने पति का नाम जनक लाल बताया है जबकि उनके पति का नाम डोमनलाल है। खास बात यह है कि चुनाव में दूसरे नंबर रहीं अभ्यर्थी रेणु साहू इसकी लगातार शिकायत करती रही। मामले में अब जाकर कार्रवाई हुई है।

मैंने मामले में कुछ भी गलत नहीं किया-हिमा

हिमासाहू का कहना है उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। उनका घरेलु नाम हेमा है और उनके पति का घरेलु नाम जनकलाल है। मतदाता सूची में ये दोनों नाम दर्ज हैं। 2005 के पंचायत चुनाव के दौरान उनका निर्वाचन क्षेत्र -2 बेमेतरा नवागढ़ था, तब मतदाता सूची में असली नाम हिमा और डोमनलाल था। पति की संपत्ति जैसा कि आम तौर पर होता है, असली नाम से हैं।

हिमा साहू