पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तापमान स्थिर,आज बादल का अनुमान

तापमान स्थिर,आज बादल का अनुमान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्विनसिटीमें शनिवार को सुबह के तापमान एक डिग्री बढ़ा और अधिकतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विशेषज्ञ बीएल देवांगन ने बताया रविवार को भी तापमान में अंतर नहीं आएगा, लेकिन दो दिशाओं से हवा आने के कारण बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। फिलहाल उत्तर और पूर्व दोनों दिशाओं से हवा चल रही है, जिसके कारण प्रवाह में व्यवधान पैदा हो रहा है। जिससे तापमान में कोई खास बदलाव तो नहीं होगा, लेकिन बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। पिछले 3 दिनों से उत्तरी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई थी। अब इसका असर कम दिखाई दे रहा है।

दो दिन बाद तापमान में तेजी से होगा इजाफा

सोमवारसे उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने मिल रहा था, जिसके कारण रात के तापमान में गिरावट देखने मिली थी। लेकिन अब विक्षोभ का असर खतम हो रहा है, जिसके कारण तापमान में वृद्धि होगी। रविवार को बन रही वर्षा की स्थिति के बाद रात का तापमान तेजी से बढ़ेगा और अधिकतम तापमान में भी रोजाना तेजी दर्ज की जाएगी।