- Hindi News
- बीएसपी: पावर प्लांट में गैस रिसने से अफरातफरी
बीएसपी: पावर प्लांट में गैस रिसने से अफरातफरी
बीएसपीमें शनिवार को एक बार फिर गैस रिसाव हुआ। जिससे पावर प्लांट 1 के सामने हिस्से में गैस का प्रेशर सामान्य से अधिक हो गया। आसपास विभागों में काम कर रहे कर्मी दहशत में गए। इसके चलते हड़कंप की स्थिति बन गई। ईएमडी की टीम ने तत्काल रिसाव को बंद किया। करीब आधा घंटा बंद स्थिति सामान्य हुई।
कोक ओवन ब्लास्ट फर्नेस की समानांतर गैस पाइप लाइन पावर प्लांट 1 के सामने से फाउंड्री शॉप गई है। फाउंड्री शॉप में दोनों पाइप लाइन की गैस को मिलाकर फ्यूल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। शुक्रवार की शाम से कोक ओवन गैस पाइप लाइन लीकेज होने की वजह से कर्मी परेशान थे। लिहाजा उर्जा प्रबंधन विभाग (ईएमडी) ने पाइप लाइन रिपेयर के लिए शनिवार को शट डाउन लिया। बताया गया कि लंबे समय से रखरखाव नहीं होने की वजह से वाल्व लगभग सड़ चुका था।
इस वजह से उसमें से गैस रिसाव हो रही थी। शनिवार की सुबह ईएमडी की 8 सदस्यीय टीम वाल्व रिप्लेसमेंट की कार्रवाई में जुट गए। सामान्य तौर पर वाल्व को धीरे-धीरे निकाला जाना था लेकिन वाल्व का बड़ा हिस्सा फट गया और पाइप लाइन में अंदर भरी गैस बाहर निकलने कर बहने लगी। देखते ही देखते गैस का प्रेशर सामान्य से 250 पीपीएम अधिक हो गया।
ऐसा कुछ भी नहीं हुआ
^कोकओवन की गैस पाइप लाइन रिपेयर किया जाना था। इसलिए क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। यहां तक कि लोको को भी नहीं जाने दिया जा रहा था। इससे कर्मियों को लगा कि गैस रिसाव हो गया। जबकि एेसा कुछ नहीं हुआ। विजयमैराल, सीओसी, बीएसपी
खाली कराए गए विभाग
रिपेयरकार्य पूरी तैयारी के साथ किया जा रहा था लिहाजा गैस रिसाव होते ही ईएमडी के साथ फायर ब्रिगेड सीआईएसएफ टीम बचाव कार्य में जुट गई। ईएमडी की टीम जिसके सदस्य गैस मास्क के साथ कार्य कर रहे थे उन्होंने तत्काल लीकेज हिस्से को बंद किया। सीआईएसएफ के जवानों ने घटनास्थल के पास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कर्मियों कैंटीन में मौजूद लोगों को मौके से हटाया। करीब आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गई। इस दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा।