पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लावर शो के लिए मैत्रीबाग तैयार, एंट्री के लिए खुलेंगे तीन गेट

फ्लावर शो के लिए मैत्रीबाग तैयार, एंट्री के लिए खुलेंगे तीन गेट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैत्रीबागमें फ्लावर शो की तैयारी पूरी हो गई है। पिछले साल की भीड़ को देखते हुए इस बार पहले ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस बार ‌फ्लावर शो के लिए विशेष तौर पर बनाए गए तीनों दरवाजे सुबह नौ बजे से पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। केवल एक दिन के फ्लावर शो के साथ आज बच्चों के लिए लगाए गए झूलों का अंतिम दिन है। मैत्रीबाग में फ्लावर शो देखने के लिए पर्यटकों के लिए शाम 7 बजे तक एंट्रीज रखी गई है। रात 8 बजे के बाद शो और मैत्रीबाग बंद कर दिए जाएंगे। शनिवार की शाम को सभी रजिस्ट्रेशन बंद हो गए हैं। शनिवार को भी 18 हाउस गार्डन का जजों ने घरों में घूमकर निरीक्षण किया।

2

1

2. फ्लावर शो के लिए आकर्षक स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं।

1. पर्यटकों को लुभाने के लिए मैत्रीबाग में तितली बनाते कलाकार।

4 बजे किया जाएगा प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन

फ्लावरशॉ में आयोजित किए गए विभिन्न कम्पीटिशन के लिए 2 बजे तक जज सारे फ्लावर का निरीक्षण कर लेंगे। मुख्य अतिथि बीएसपी के सीईओ एस चंद्रशेखरन शाम 4 बजे सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

ये है हिदायत

{यातायातके लिए विशेष व्यवस्था। {केवल वीआईपी गाड़ियों को अंदर जाने मिलेगा। {जानवरों के बाड़े की निगरानी में लगे रहेंगे लोग।

यहां से करें एंट्री

{मैत्रीबागका मुख्य दरवाजा। {पीपल लॉन के तरफ से भी कर सकते हैं एंट्री। {तीसरा दरवाजा शंकर लॉन में बनाया गया हैं।

सीआईएसएफ, पुलिस होमगार्ड होंगे तैनात

भीड़को नियंत्रित करने के लिए विशेष तौर पर मैत्रीबाग ने तैयारी की है। सीआईएसएफ के 25 जवान, पुलिस के 25 जवान और 15 होमगार्ड बाग में तैनात किए गए हैं। साथ ही मैत्री बाग के सारे लोग भी विशेष तौर पर लोगों की सहायता के लिए हमेशा बाग में उपस्थित रहेंगे।