- Hindi News
- एनजेसीएस की बैठक में इंटक उठाएगी डासा का मुद्दा
एनजेसीएस की बैठक में इंटक उठाएगी डासा का मुद्दा
भिलाई| इंटकअध्यक्ष डॉ. संजीवा रेड्डी 9 फरवरी को एनजेसीएस की बैठक में डिफिकल्ट एरिया स्पेशल अलाउंस (डासा) का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने यह आश्वासन मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन को दिया है। यूनियन के अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने बताया कि 4 नवंबर को माइंस एरिया में डासा लागू किया गया। इससे नंदिनी हिर्री माइंस के कर्मियों को वंचित रखा गया। 7 अगस्त 2014 को आईडी के तहत एएलसी सेंट्रल डीके सिंह ने इसे नंदिनी हिर्री में लागू कराया। इस दौरान 42 महीने तक इन माइंस के कर्मियों को डासा का नुकसान उठाना पड़ा। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीवा रेड्डी को मामले की जानकारी दी गई।