बीएसपी कर्मियों का बढ़ सकता है एचआरआर
सेलसे सेंट्रल मार्केटिंग आर्गेनाइजेशन (सीएमओ) कोलकाता में एचआरआर में वृद्धि करनेे के बाद बीएसपी सहित सेल की अन्य टाउनशिप में भी एचआरआर में बढ़ोतरी के आसार बन गए हैं। सीएमओ के कर्मियों के एचआरआर में रिव्यू सेल की किसी इकाई में यह पहला अवसर है।
बीएसपी सहित अन्य यूनिट में एचआरए एचआरआर (हाउस रेंट रिकवरी) पर निर्णय लिया जाना है। वेज रिवीजन में वेतन सहित बाकी मसले हल कर लिए गए हैं। लेकिन एचआरए पर एनजेसीएस के सदस्य यूनियनों में सहमति नही बन पाई थी। अभी कर्मियों को पुराने बेसिक का 20 प्रतिशत एचआरए दिया जा रहा है। वहीं एनजेसीएस के सदस्य यूनियन नए बेसिक का 20 प्रतिशत दिए जाने की डिमांड कर रहे हैं। प्रबंधन का कहना है कि नए बेसिक के हिसाब से एचआरए देने पर एचआरआर भी बढ़ाया जाएगा।
क्या है एचआरआर
सेलकर्मियों को हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) देता है। वहीं मकान उपलब्ध कराने के एवज में कर्मियों से उसका किराया भी वसूल करता है। मकानों की अलग-अलग केटेगरी में प्रबंधन कर्मियों अफसरों से 250 रुपए से लेकर 5 हजार तक एचआरआर वसूल रहा है।
30 से 100 % हुई वृद्धि
सेलकी किसी यूनिट में पहली बार एचआरआर में रिव्यू सीएमओ कोलकाता में किया गया। एचआरआर की अलग-अलग केटेगरी में 30 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। इसके देखते हुए इस बात की संभावना बढ़ गई है कि प्रबंधन अपनी बाकी यूनिट में एचआरआर बढ़ाने का निर्णय ले सकता है।