- Hindi News
- एसबीआई ने व्यापारियों के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स को दिए चिल्लर
एसबीआई ने व्यापारियों के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स को दिए चिल्लर
भिलाई|भारतीय स्टेटबैंक सेक्टर-1 शाखा ने व्यापारियों को चिल्लर देने के लिए चेंबर आफ कामर्स को चिल्लर दिए। जिसमें नई करेंसी के नोट एवं दस, पांच, दो के सिक्के भी शामिल है। शहर के व्यापारियों को चिल्लर उपलब्ध कराने के लिए चेंबर आफ कामर्स भिलाई को 12 लाख 25 हजार रुपए की चिल्लर दी गई। जिसमें 10 लाख रुपए की राशि में दस-दस के नोट शामिल हैं। इस दौरान चेंबर के अध्यक्ष भीमसेन सेतवाल, युवा चेंबर के अध्यक्ष अजय भसीन एवं बैंक अधिकारी मौजूद रहे।