पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के 17 बच्चे सीएम डॉ. सिंह से मुलाकात करेंगे

जिले के 17 बच्चे सीएम डॉ. सिंह से मुलाकात करेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|समावेशी शिक्षाके तहत विशेष आवश्यकता वाले करीब 17 बच्चों को सात फरवरी को रायपुर ले जाएंगे। वहां ये बच्चे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करेंगे। इनमें दुर्ग ब्लाक के आठ, पाटन के छह और धमधा ब्लाक के तीन बच्चे शामिल है। सर्वशिक्षा अभियान के तहत समावेशी शिक्षा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को दी जाती हैं। ये वे बच्चे होते है जो विभिन्न बाधिता से ग्रसित होते हैं। ऐसे बच्चों को शिक्षा का मूल धारा से जोड़कर उनके उपचार की व्यवस्था जरूरी उपकरण मुहैया कराया जाता है। इसका खर्च सर्व शिक्षा अभियान के तहत वहन किया जाता है।

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को चिन्हित कर पहले उसे गृह आधारित शिक्षा दी जाती है। कार्य कुशलता में वृद्धि के लिए जरूरी कार्य कराए जाते हैं। क्षमता विकास में गतिविधि के लिए बच्चों के पालकों को टिप्स बताए जाते हैं। घुमाने के बहाने बच्चों को स्कूल तक जाने की कोशिश भी की जाती है। शिक्षकों सह-पाठियों के साथ मेल-जोल से ऐसे बच्चों की प्रतिभा में निखार आने लगता है।