आग से झुलसकर महिला की मौत
भिलाई|भट्ठी थानाके ग्राम जोराईतराई निवासी हेमराज बाग की प|ी चंपा बाग ने खुद पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पति काम पर गया हुआ था। जब वह आया तो चंपा का शरीर पूरी तरह से झुलस चुका था। मामले में फिलहाल मर्ग दर्ज किया गया है। शाम होने की वजह से शव का पंचनामा नहीं करवाया जा सका।