पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएमएस से मिलेगी टीके की डेट

एसएमएस से मिलेगी टीके की डेट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब मां और बच्चे के टीका करण की जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध

नई व्यवस्था

स्वास्थ्यविभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में परिवारों का सर्वे कराकर डाटा तैयार कर रहा है। डाटा में परिवार के मुखिया सहित सभी सदस्यों का नाम, मोबाइल नंबर सहित अन्य जरूरी जानकारी दर्ज की जा रही है। डाटा रिपोर्ट के माध्यम से जच्चा-बच्चा को टीका लगने से पहले मोबाइल में एसएमएस भेजा जाएगा।

गर्भवती माताओं को संभावित प्रसव की तिथि की जानकारी भी मिलेगी। इससे पहले माताओं को टीका के लिए नोटिस कार्ड दिया जाता था, जिसे लेकर उन्हें केंद्र जाना पड़ता था। स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के अलग-अलग वार्डों में डोर टू डोर जाकर संपर्क कर रही है। इसमें परिवार के मुखिया का नाम, सभी सदस्यों का नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर सहित अन्य जरूरी जानकारी रहेगी। डाटा रिपोर्ट से महतारी के तहत ट्रैकिंग सिस्टम में सभी गर्भवती माताओं का नाम पूरी जानकारी होगी।

इसे विभागीय सर्वर में अपलोड किया जाएगा। विभाग द्वारा इस रिपोर्ट के गर्भवती माताओं को गर्भधारण के बाद टीका, प्रसव के बाद बच्चे को लगने वाले टीके के संबंध में उनके मोबाइल नंबर में एसएमएस जानकारी दी जाएगी।

सर्वरपर अपलोड होगी डाटा रिपोर्ट : सर्वेरिपोर्ट को विभागीय सर्वर में अपलोड किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी हुई है। विभाग के अफसरों का कहना है कि डाटा एकत्रित करने का काम जल्द ही हो जाएगा। रिपोर्ट सर्वर में रहेगी तो कभी भी संबंधित जच्चा-बच्चा की जानकारी निकाली जा सकती है। साथ ही इससे विभाग भी अपडेट होगा।

गर्भवतियों को प्रसव की संभावित तारीख भी दी जाएगी

स्वास्थ्यविभाग द्वारा गर्भवती माताओं को संभावित प्रसव की तिथि की भी जानकारी दी जाएगी। शहरी क्षेत्र में कार्यरत एएनएम मितानिन को गर्भवती माताओं बच्चों को टीका लगाने बार-बार उनके घर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इसे रायपुर और दुर्ग शहर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जाएगा। इसके लिए शहरी क्षेत्र में कार्यरत दुर्ग-भिलाई की 75 एएनएम को टैबलेट दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एएनएम के माध्यम से शहरी क्षेत्र में परिवारों का सर्वे कराया जा रहा है। अफसरों की माने तो इस नई व्यवस्था से लोगों को काफी राहत होगी। इससे पहले लोग निर्धारित समय पर टीका लगाने से वंचित हो जाते थे।