- Hindi News
- एक क्विंटल गांजे के साथ भिलाई के युवक गिरफ्तार
एक क्विंटल गांजे के साथ भिलाई के युवक गिरफ्तार
राजनांदगांवपुलिस ने सुपेला के गांजा तस्करों को आठ लाख के गांजा के साथ पकड़ा है। उनसे दो वाहनों में करीब एक क्विटंल जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें घेरेबंदी कर पकड़ लिया। उनका वाहन भी जब्त कर लिया है। वाहनों की कामत 20 लाख बताई गई है। कुल तीन आरोपी पकडे़ गए हैं जिनमें से एक उड़ीसा का गांजा तस्कर है। उसी के माध्यम से उड़ीसा से दुर्ग भिलाई और राजनांदगांव में गांजा सप्लाई की जाती थी।
पुलिस के अनुसार तस्कर सुपेला निवासी संतोष पाल, दिनेश सिंह और और दीपक सिंह दो चार पहिया वाहन में गांजा लेकर रात को चिखली क्षेत्र से पार होने वाले थे। मुखबिरों से पुलिस को इसकी पहले ही सूचना मिल गई थी। दोनों वाहनों के आने से पहले ही घेरेबंदी कर ली गई थी। जैसे ही दोनों वाहन चीखली क्षेत्र में पहुंची, पुलिस कर्मियों ने वाहनों को घेर लिया। आरोपियों ने भागने की कोशिश की, वे सफल नहीं हो सके। शरद देहुरी नाम का आरोपी भी पकड़ा गया जो यहां गांजा की सप्लाई किया करता था। वह उड़ीसा में ग्राम डांगापाल, थाना किशोर नगर, जिला अंगुल का निवासी है।
वाहनों की जांच की गई तो 66 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जो वजन में करीब एक क्विंटल है। बाजार में इसकी कीमत आठ बताई गई है। दीपक सिंह मूलत: छुईखदान का निवासी है, लेकिन भिलाई में सुपेला में रहकर वह गांजा तस्करी किया करता था। राजनांदगांव पुलिस ने दुर्ग पुलिस को भी इन गांजा तस्करों के पकडे जाने की सूचना दे दी है। दुर्ग पुलिस भी यहां उनके रिकार्ड चेक कर रही है।
राजनांदगांव पुलिस ने चिखली में आरोपियों को पकड़ा।