पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएससीएल ने विसंगति दूर करने मांगा समय

एचएससीएल ने विसंगति दूर करने मांगा समय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|शनिवार कोडीएलसी सेंट्रल पीएम श्रीवास्तव के यहां एचएससीएल ने वेतन विसंगति दूर करने के लिए समय मांगा है। बैठक में एचएससीएल प्रबंधन, कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें एडब्लूए की राशि प्रतिमाह वेतन के साथ वितरीत किए जाने पर चर्चा हुई।

यूनियन ने डीएलसी के सामने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि जुलाई से सितंबर का एडब्लूए की राशि ठेका श्रमिकों को सोडेक्सो के रूप में बांटी गई। जिसमें कई मजदूरों को उनकी हाजिरी से कम राशि वितरित किए जाने की शिकायत मिली है। यहां तक कि कई जगह यूनियन पदाधिकारियों को उपस्थित होकर एडब्लूए राशि का वितरण करना पड़ा। इससे विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई और औद्योगिक अशांति का माहौल बना।

यूनियन ने मांग की कि अक्टूबर से दिसंबर के एडब्लूए की जो राशि ठेका मजदूरों को वितरीत की जानी है, उसे कैश देकर सीधे मजूदरों के खाते में डाला जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की कटौती का सामना करना पड़े। एचएससीएल कर्मचारी यूनियन उज्जवल दत्ता ने बताया कि इस पर डीएलसी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।