पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिल्वर मैडल विजेता खिलाड़ी अवधेश यादव के सम्मान में निकाली रैली

सिल्वर मैडल विजेता खिलाड़ी अवधेश यादव के सम्मान में निकाली रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|केरल मेंहुई सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के सदस्य अवधेश यादव के मैडल जीतने पर परिषद ने सम्मान रैली निकाली। रैली राज राजेश्वरी भोलेनाथ मंदिर से अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा के नेतृत्व में शुरू हुई। पावर हाउस से न्यू खुर्सीपार जोन-3 सुभाष मार्केट सेक्टर 11 होते हुए पावर हाउस से नंदिनी रोड छावनी चौक से कैम्प 18 नम्बर रोड होते हुए सुपेला 5 रास्ता से सुपेला चौक हनुमान मंदिर प्रांगण में समापन हुआ। रैली में खुली जीप में अवधेश यादव के साथ छत्तीसगढ़ भारतीय पद्धति कुश्ती संघ के अध्यक्ष विरेंद्र यादव, जगरनाथ पहलवान, परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष निशिकांत शर्मा साथ चले। रैली में शहर के खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य रूप से आरएन यादव, मोतीलाल बैठा, राजमंगल पहलवान, ध्रुवनारायण यादव, परदुमन यादव, विजय पहलवान, अभय पहलवान, कुंदन पांडे, विशंभर पांडे, मनोज प्रसाद, मछन्दर प्रसाद, सागर कुमार, भूपेंद्र यादव, ब्रजेश यादव, ओपी सिंह, राणा गुप्ता, राजेंद्र पहलवान आदि उपस्थित रहे।