पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टील सिटी कप: गोंदिया को हराकर बिलासपुर की टीम सेमीफाइनल में

स्टील सिटी कप: गोंदिया को हराकर बिलासपुर की टीम सेमीफाइनल में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|यंगिस्तान भिलाईद्वारा आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट महासंग्राम स्टील सिटी कप में आज दो मैच खेले गए। जिसमें पहला मुकाबला यूपी इलेवन और गोंदिया इलेवन के बीच हुआ। टॉस जीत कर यूपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 12 ओवर में 5 विकेट पर 72 रन बनाए। जिसमें अभिजीत ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गोंदिया की टीम में 9.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाकर जीत दर्ज की। गोंदिया के प्रतीक ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। दूसरा मैच विजेता टीम गोंदिया और बिलासपुर के मध्य खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए गोंदिया ने 12 ओवर में 8 विकेट पर 93 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए बिलासपुर ने 10.4 ओवर में 94 रन बनाकर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। बिलासपुर की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंद में 31 रन बनाए।