पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएफ के जवानों को दी एड्स की जानकारी

बीएसएफ के जवानों को दी एड्स की जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| बीएसएफ के रिसाली हैड क्वार्टर में सोमवार को जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ डाक्टरों ने जवानों को एड्स के बारे में आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग पांच सौ जवानों ने हिस्सा लिया। एड्स फाउंडेशन नई दिल्ली से आए डाक्टर आरके वर्मा और डाक्टर आरसी बलौनी, छत्तीसगढ़ बीएसएफ के चीफ मेडिकल आफिसर डाक्टर डीएस हंसपाल ने एड्स पर व्याख्यान दिया। जवानों के सवालों के जवाब दिए। एड्स पर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि यह कैसे फैलता है और इससे बचने के क्या-क्या उपाय हैं। इस अवसर पर आईजी एसएस चाहर ने बीएसएफ के जवानों को एड्स के बारे में जागरुक रहने को कहा। इसके अलावा अन्य लोगों को भी इस बीमारी के प्रति जागरूक बनाने के लिए प्रेरित किया।