- Hindi News
- क्वालिटी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित हुए ईडी डेगन
क्वालिटी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित हुए ईडी डेगन
बीएसपीके ईडी (वर्क्स) वायके डेगन को क्यूसीएफआई-क्वालिटी लीडरशिप अवार्ड-2014 (पब्लिक सेक्टर) से सम्मानित किया गया। इसके तहत सम्मान पत्र के साथ ही लीडरशिप ट्रॉफी प्रदान की गई।
अवार्ड क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया, भिलाई चैप्टर तथा बीएसपी के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर में आयरन स्टील मेकिंग विषय पर आयोजित प्रथम इंटरनेशनल कॉनक्लेव में प्रदान किया गया। यह सम्मान डेगन ने क्यूसीएफआई के प्रेसीडेंट प्रो. अशोक मित्तल से सेल के निदेशक (तकनीकी) एसएस मोहंती की उपस्थिति में ग्रहण किया। वाइस प्रेसीडेंट (क्यूसीएफआई) बी बालाकृष्णा एवं ईडी डीके श्रीवास्तव उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि क्वालिटी लीडरशिप अवार्ड के लिए प्रत्येक चैप्टर से एक बेस्ट लीडर को चुना जाता है। इस प्रक्रिया में देश भर से 17 विभिन्न प्रक्षेत्रों से कुल 17 नामांकन प्राप्त हुए थे। विभिन्न मानदंडों जैसे ग्रोथ इन क्वालिटी सर्कल, शैक्षणिक क्षेत्रों में 5-एस का विस्तार, सेल स्तर पर क्यूसी के प्रचार-प्रसार आदि के लिए उन्हें इस अवार्ड के लिए चुना गया था।
डेगन ने प्राप्त किया पुरस्कार।