- Hindi News
- बीएसपी कर्मचारियों को भी अब पेंशन मिलना तय
बीएसपी कर्मचारियों को भी अब पेंशन मिलना तय
बीएसपीकर्मियों के लिए तैयार की गई पेंशन स्कीम के फार्मूले को एनजेसीएस के सदस्य यूनियनों ने सोमवार को सैद्धांतिक सहमति दे दी है। अब प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए एसईएसबीएफ को भेजा जाएगा। ट्रस्ट से मंजूरी के बाद पेंशन की बाकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पेंशन में कर्मियों कम से कम दो प्रतिशत योगदान देना होगा।
भास्कर ने 8 फरवरी को सेल की पेंशन स्कीम के फार्मूले का खुलासा किया था। जिस पर सदस्य यूनियनों की सहमति लेने सोमवार को दिल्ली सेल ऑफिस में एनजेसीएस की बैठक हुई। बैठक सुबह करीब 11.30 बजे शुरू होकर दोपहर 3.30 बजे तक चली। यूनियनों के समक्ष पेंशन स्कीम के फार्मूले का प्रेजेंटेशन किया गया। बैठक में सीटू के पीके दास, इंटक के एसएम पांडेय, एटक के गया सिंह एचएमएस के राजेंद्र प्रसाद मौजूद थे। सभी ने प्रस्ताव को सैद्धांतिक तौर पर सहमति दे दी। इसके चलते बीएसपी कर्मियों को रिटायरमेंट बाद पेंशन मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
सहमति बन गई है
^पेंशनस्कीम के फार्मूले को एनजेसीएस की सोमवार को हुई बैठक में सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है। अब इस प्रस्ताव को आगे की कार्रवाई के लिए ट्रस्ट भेजा जा रहा है। एसएमपांडेय, महासचिव, इंटक
यूनियनों की नाकामी
^प्रबंधनने अपने योगदान में अफसरों को 9 फीसदी कर्मियों को 6 फीसदी देने का प्रस्ताव रखा है। जो भेदभाव है। इसे सैद्धांतिक सहमति देना यूनियनों की नाकामी है। भावसिंह सोनवानी, अध्यक्ष आईएसएम
कर्मियों की राय लेंगे
^अभीतो प्रबंधन ने सदस्य यूनियनों के समक्ष प्रस्ताव रखा है। कर्मियों से इसके बारे में राय नहीं ली गई है। फार्मूले पर किसी को अपत्ति होने पर प्रबंधन को इससे अवगत कराया जाएगा। एसपीडे, अध्यक्ष सीटू
प्रस्ताव में डीपीई की गाइड लाइन के तहत कर्मियों के वेतन सहित तमाम फंडों की 30 प्रतिशत राशि सुपर एन्योलेशन बेनीफिट में रखी जाएगी। जिसमें सीपीएफ का 12 प्रतिशत, ग्रेज्युटी का 4.81 प्रतिशत, पोस्ट रिटायरमेंट बेनीफिट स्कीम (पीआरएमबीएस) का 4.26 प्रतिशत रहेगा। मैनेजमेंट का योगदान 6 प्रतिशत होगा। एक्चुरियल वेल्युएशन परिवर्तनशील रहेगा। खर्च अधिक होने पर कम कम होने पर एक्चुरियल वेल्युएशन अधिक होगा। कर्मियों की ओर से पेंशन में दिया जाने वाला स्वैच्छिक योगदान प्रबंधन से अधिक नहीं होगा।
सर्विस 15 साल होना अनिवार्य
टाइप आफ एन्युटि बेसिक रेट 2.5 लाख 5 लाख 7.5 लाख 10 लाख
जीवनकाल के लिए 91.21960.42 39.45.83 5937.50 7925.00
एन्युटिफार लाइफ विथ आरओसी 69.31504.17 3033.33 4568.75 6100.00
अभीसे 5 साल उसके बाद लाइफ टाइम 90.41943.75 3912.50 5887.30 7858.33
10साल उसके बाद लाइफ टाइम 88.61906.25 3837.50 5775.00 7708.33
15साल उसके बाद लाइफ टाइम 86.21856.25 3737.50 5625.00 7508.33
20साल उसके बाद लाइफ टाइम 83.21793.75 3612.50 3437.50 7258.33
फारइंक्रीजिंग लाइफ सिंपल रेट 74.001602.08 3229.17 4862.50 6491.67
लाइफविथ 50 प्रतिशत परिजन के लिए 84.61822.92 3670.83 5525.00 7375.00
लाइफविथ 100 प्रतिशत परिजन के लिए 78.81702.08 3429.17 5162.50 6891.67
लाइफविथ 100 प्रतिशत परिजन के लिए 68.71497.67 3008.33 4531.25 6050.00 विथआरओसी