पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विनय स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया

विनय स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|विनय पब्लिकस्कूल ने वार्षिकोत्सव कालीबाड़ी नेहरू नगर में मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश दांडेकर रहे। उन्होंने शास्त्रों का उदाहरण देते हुए शिक्षा के महत्व को समझाया। समाज सेवी अंकुर चटर्जी ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ-साथ संस्कारवान बनाना भी आवश्यक है। छात्रों के विकास में परिवार स्कूल दोनों की समान भूमिका रहना चाहिए। इस अ‌वसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक नृत्य, डांस, लोकगीत पंजाबी भांगड़ा हुआ। स्वागत गीत सुषमा तहकार ने प्रस्तुत की। अंत में स्कूल की प्रधान पाठिका आशा रॉबर्ट ने विद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन पढ़ा। संचालन विनय राबर्ट ने किया।