पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहां रहते वहीं 14 चोरियां अब जाकर गिरफ्तार, आठ लाख का माल बरामद

जहां रहते वहीं 14 चोरियां अब जाकर गिरफ्तार, आठ लाख का माल बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइमब्रांच ने चोरी के चार ऐसे आरोपियों को पकड़ा है जो अपने ही मोहल्ले कॉलोनी में चोरी करते रहे। कोहका आर्य नगर निवासी इन आरोपियों ने पिछले साल जनवरी से अब तक कुल 14 चोरियां की और नागरिकों को उन पर शक भी नहीं हुआ। अब पकड़ाए हैं। 10 लाख का चोरी का माल भी उनसे बरामद हुआ है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पहले ही लगी हुई थी।

अब तक 10 लाख रुपए की चोरी

आरोपियोंने एक साल में 10 लाख से अधिक की चोरियां की। लेकिन बरामद केवल 8 लाख माल ही हुआ। नकद पैसा वे खर्च कर देते थे। इसके अलावा आसानी से खप जाने वाले सामान को ये बेच देते,पैसे खर्च कर देते थे। लेकिन बड़ा सामान नहीं खपा पा रहे थे।

फिर भी अति कर दी आरोपियों ने

पुलिसको सुराग तक नहीं मिल रहा था। जबकि वे उन्हीं मोहल्लों के निवासी थे ,जहां उन्होंने चोरियां की। पुलिस को परेशान कर रखा था। इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता। उनके बारे में क्राइम ब्रांच के प्रभारी विशाल सोन कहते हैं आरोपी नव सिखिए हैं, लेकिन फिर भी अति कर दी थी।

चोरी के सामान बेचते ही पकड़ाए

पुलिसचोरी के आरोपियों को माल खपाने के दौरान ही पकड़ती है। इस मामले में भी एेसा हुआ। लेकिन यह पहले इसलिए नहीं हुआ क्योंकि आरोपी नव सिखिए हैं। चोरी का माल खपा ही नहीं रहे थे। उन्हें समझ नहीं रहा था कि माल कहां खपाएं। खपाने की कोशिश करते ही पकड़े गए।

1. 12 जून 14 को शिक्षक नगर कोहका निवासी हरिशंकर तिवारी के घर से सोने की बचकानी चेन 10 ग्राम लाकेट, छह ग्राम अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल 50 ग्राम।

2. 2 दिसंबर 2014 को आर्य नगर कोहका निवासी राजेंद्र ध्रुव के घर से सोने का 1 मंगल सूत्र 4 ग्राम, झुमकी 8 ग्राम चांदी के जेवर।

3. 3 जनवरी 2015 को आर्य नगर निवासी संतोष कुमार मिश्रा के घर से सोने के झुमके, लाकेट, नथनी, मंगलसूत्र चांदी के जेवरात।

4. 10 मई 2014 को आर्य नगर कोहका निवासी रेखलाल वर्मा के घर से सोने के जेवर, दो जोड़ी टाप्स 10 ग्राम, दो लाकेट पांच ग्राम, 1 झुमकी चांदी के जेवर।

5. 21 मार्च 2014 को प्लाट मैत्री विहार निवासी इमाम अली के घर से सोने का एक जोड़ी झुमका 8.5 ग्राम, चांदी के जेवर।

6. 2 जनवरी 2014 को शिक्षक नगर कोहका निवासी लखनलाल साहू के घर से एक जोड़ी झुमका 9.5 ग्राम, एक हाफ करधन 100 ग्राम, दो सिक्का 20 ग्राम, चुड़ियां 20 ग्राम।

7. 30 जुलाई 14 को शांति नगर निवासी विजय कुमार परते के घर से सोने की एक चेन दस ग्राम, एक बीएसपी का सिक्का।

8. 8 सितंबर को शांति नगर के ही हितेश चंद्र साव के घर से सोने का 1 जोड़ी टाप्स और 1 हार 15 ग्राम, एक जोड़ी झुमका आठ ग्राम, के साथ चांदी के 450 ग्राम चांदी के जेवर।

9. 22 जनवरी 2014 को सनातन नगर कोहका निवासी भोलादास साहू के घर से एक जोड़ी सोने का टॉप्स आठ ग्राम, एक अंगूठी पांच ग्राम, चांदी के आभूषण चाेरी किए।

10. 17 सितंबर 2014 को शिक्षक नगर में केआर सिन्हा के घर से सोने की 1 जोड़ी बाली, एक अंगूठी, चांदी की बिछिया पांच ग्राम।

11. 11 जनवरी 2014 को शांति नगर निवासी एचएस तलवले के घर से 1500 रुपए नकद।

12. 27 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर के बीच शिक्षक नगर के राधेश्याम वर्मा के घर से सोने का एक मंगल सूत्र, लाकेट 5.5 ग्राम, दो जोड़ी टाप्स आठ ग्राम, चांदी के जेवर चोरी किए।

13. 1 जनवरी 2015 को कोहका निवासी उत्तम कुर्रे के घर से इलेक्ट्रिक प्रेस 1 हेयर डायर।

14. 4 जनवरी 2015 को शिक्षक नगर कोहका निवासी अंजनी देवांगन के मकान से एक लेपटॉप।

4. रविकांत वर्मा, 30साल, बजरंगपारा सुपेला निवासी

3. इजाजत खान

उम्र22 साल, टाटा लाइन कोहका निवासी

2. डोरीलाल साहू

उम्र22 साल, भाठापारा कोहका निवासी

1. झनक नाई

उम्र27 साल, आर्य नगर कोहका निवासी