- Hindi News
- नो पॉलीथिन के लिए आगे आए युवा, उपयोग नहीं करने का संदेश देने निकाली रैली
नो पॉलीथिन के लिए आगे आए युवा, उपयोग नहीं करने का संदेश देने निकाली रैली
भिलाई|नो पॉलीथिन के भास्कर के अभियान के समर्थन में युवा भी सामने आए हैं। निफ्ड के स्टूडेंट्स ने सोमवार को सिविक सेंटर में रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों को पॉलीथिन का उपयोग बंद करने का संदेश दिया। रैली में सेंटर के डायरेक्टर विक्रम खंडेलवाल, सेंटर हेड रूप मजुमदार, फैशन फैकल्टी स्मृति बघेल, नजमा खान, इंट्रीरियर फैकल्टी पल्लवी मुखर्जी, रूपाली बिजौरिया समेत अन्य लोग शामिल थे।