पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एग्जाम के लिए ऐसे करें तैयारी तो आएंगे अच्छे अंक

एग्जाम के लिए ऐसे करें तैयारी तो आएंगे अच्छे अंक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोर्डएग्जाम्स में अब बहुत ही कम समय रह गया है। उम्मीद है कि अब तक सभी ने अपनी पढ़ाई शुरू कर दी होगी। ये नई जिंदगी की ओर आपका पहला कदम है। इसके लिए जरूरी है कि आपका पहला कदम ही सही हो। अब तक हम आपको बता चुके हैं कि साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के स्टूडेंट बोर्ड की किस तरह से तैयारी करें। भास्कर आपको शिक्षाविद् डीएन शर्मा से हुई ऐसी कुछ बातें आपको बता रहा है, जिनका आप एग्जाम के समय जरूर ध्यान रखें। इन छोटी-छोटी टिप्स को भी अपना कर आप इस बोर्ड की पहली सीढ़ी को आसानी से पार कर सकते हैं। उन्हों ने टाइम टेबल बनाकर रिवीजन करने को कहा।

कमजोर एरिया पर करें फोकस

किसीभी विषय को समझने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप खुद से ये जान लें, कि आप किस टॉपिक में अच्छे हैं और किसमें कमजोर। उसके ही अनुसार आपको तैयारी करनी चाहिए। इसके लिए अपने कमजोर एरिया पर अधिक फोकस करें। आखिर के लिए कुछ छोड़ें, सब विषयों की तैयारी पहले से ही रखें। आखिर समय में केवल आप अधिक से अधिक रिवीजन करें।

अलग-अलग किताबों में उलझें

एक्जामसे थोड़े समय पहले विषय से संबंधित कुछ भी नया या कोई नई किताब पढ़ें। इससे आपको समस्या ये होगी कि आखिरी समय पर आप अलग-अलग किताबों के बीच उलझ जाएंगे और समझ नहीं पाएंगे। इससे अच्छा ये होगा कि आप केवल एक बुक को अच्छे से पढ़ें। उससे ही नोट्स बनाएं और उन्हें पढ़ें। अगर आप अलग-अलग किताबों से पढ़ना भी चाहते हैं तो इसकी योजना पहले से बना लें और उन्हें पढ़कर अपने हिसाब से नोट्स बनाएं। इससे वो टॉपिक आपको समझ में भी आएगा।

1. एग्जाम के समय खुद को शांत रखने की कोशिश करें। बिल्कुल भी घबराएं नहीं। पानी की बोतल साथ में जरूर रखें। पेपर मिलते ही उसे पढ़ें और किए जाने वाले प्रश्नों पर टिक कर लें कि आप पहले क्या करेंगे।

2. अच्छे नंबर पाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप पहले से ही एक रणनीति बनाएं और उसे फॉलो करें। अपने दिन को सही समय-सीमा के साथ बांट लें। इससे आप सभी विषयों को पूरा समय दे पाएंगे।

4. एग्जाम से एक दिन पहले एकदम रिलेक्स रहें। खुद पर विश्वास करें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने जाएं। अगर आप बेवजह नर्वस हो जाएंगे तो हो सकता है कि आप ऐसे में अपने विषय के पढ़े सभी टॉपिक्स को मिक्स कर दें या अनावश्यक चीजें लिखने लगें।

5. पेपर लिखते समय सबसे जरूरी बात होती है कि आप टाइम के हिसाब से ही सब उत्तरों को लिखें। ऐसा हो कि आप दो नंबर के प्रश्न में इतना समय लगा दें कि पांच नंबर का प्रश्न करने के लिए समय कम रह जाए। इसके लिए सही यही होगा कि आप पहले लंबे प्रश्नों के उत्तर लिखें और छोटे प्रश्नों को अंतिम एक घंटे के समय में कर लें।

6. अगर आपको एग्जाम के समय ऐसा लगे कि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं रहा है तो घबराएं नहीं। शांत होकर सोचें कि क्या आप उस प्रश्न को कर पाएंगे। अगर नहीं समझ पा रहे हैं तो उस प्रश्न को छोड़कर बाकी प्रश्नों पर ध्यान दें और आखिर बचे समय में उस प्रश्न को करने की कोशिश करें।

7. हैंडराइटिंग और प्रिजेंटेशन भी काफी अहमियत रखती है। इसलिए कोशिश करें कि साफ-साफ लिखें और जहां भी जरूरी हो ग्राफ या चार्ट जरूर बनाएं। उत्तर अगर ज्यादा बड़ा हो तो इसमें महत्वपूर्ण चीजों को बोल्ड या अंडरलाइन जरूर करें। इससे ये चैकर की नजर में आसानी से आएंगी।

8. पेपर पूरा लिखने के बाद उसे अच्छे से चेक करें कि कहीं कुछ छूट तो नहीं गया है। अगर कहीं कोई गलती हो गई है तो उसे सुधार लें। अगर कुछ लिखना छूट गया है तो उसे भी आप जोड़ सकते हैं।

बोर्ड परीक्षा